
CRS NEWS रायबरेली, 08 अगस्त 2024 भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प एचईडब्लू के अंतर्गत 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के दिशा निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कठवारा हरचंदपुर बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, सखी वन स्टाफ सेंटर की काउंसलर श्रद्धा सिंह केस वर्कर अर्चना सिंह, जेंडर संवेदनशीलता सप्ताह के अंतर्गत, जेंडर समानता के बारे में जागरूक किया गया। सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाई गई धनराशि के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि अपनी बात खुलकर रखने, यौन हिंसा से बचने एवं हेल्पलाइन नंबर पर उसकी शिकायत करने आदि के बारे में जानकारी देकर छात्र -छात्राओं को जागरूक किया गया साथ ही मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता श्रद्धा सिंह भदौरिया द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबर 112 (पुलिस सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 ( वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि नंबरों की जानकारी प्रदान की गई। बाल विवाह की प्रथा को रोकने, बाल श्रम को रोकने,दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सभी छात्र -छात्रों को पंपलेट वितरण कर प्रचार प्रसार किया गया। एस एस पांडेय व ग्राम प्रधान विद्यालय के प्रधानाचार्य अध्यापक अन्य विभाग के लोग, वन स्टॉप सेंटर की टीम आदि लोग उपस्थित रहे।









