
वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता : पुरस्कार वितरण समारोह
, सलोन। दिनांक 29 नवंबर 2025 (शनिवार )। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगहा, सलोन, रायबरेली। आज विद्यालय परिसर में ‘इंटर हाउसेज स्पोर्ट्स मीट’ के दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव के समापन अवसर पर विद्यालय का आठवां पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विविध प्रकार के खेलों के लिए लगभग दो सौ प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। आयोजन की शुरुआत विशेष अतिथियों – श्री राघवन कुमार जी एस एच ओ थाना व कोतवाली सलोन, श्री महेन्द्र सिंह पूर्व एन एस जी कमांडों , श्री अजय कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता, श्री उत्तम कुमार सिंह राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, श्री देवेश चौधरी सब-इंस्पेक्टर सलोन, एवं न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल समूह के संस्थापक प्रबंधक डॉ शशिकांत शर्मा तथा श्री तारकेश्वर सिंह प्रधानाचार्य न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्या मंदिर रायबरेली, के बैज अलंकरण एवं बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से से हुई। सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों में आलोक सिंह,मीत त्रिपाठी, सानिया बानो, अपूर्वा तिवारी,प्रशांत तिवारी,सौरभ रावत,अंशिका सिंह, मरियम,राज विक्रम, उजैर खान,मानसी दीक्षित और राधिका सिंह आदि अपने वर्ग के चैंपियन रहे। सत्र 2025-26 की इस क्रीडा प्रतियोगिता में ‘सुभाष हाउस विजेता’ और ‘राधा कृष्णन हाउस उपविजेता’ रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथियों द्वारा भी खेल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर न्यू स्टैंडर्ड ग्रुप आफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक श्री शशिकांत शर्मा जी ने अपने वक्तव्य में खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताया और कहा की खेल व्यक्ति के जीवन को अनुशासित और ऊर्जावान बनाते हैं साथ ही टीम भावना के साथ काम करने की प्रेरणा भी देते हैं इसलिए बच्चों को मोबाइल से मन हटाकर विविध प्रकार के खेलों के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने की जरूरत है। समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार एवं सभी शिक्षक- शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का संचालन संचित गुप्ता , शशांक शुक्ला, सपना तिवारी व हिबा नाज़ द्वारा किया गया।









