
शाही माघी पूर्णिमा स्नान व मेला गोकना घाट पर सम्पन्न
ऊंचाहार गोकना घाट पर दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुरोहितों को दान दिया।और मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति द्वाराआयोजित गंगा पूजन, महाआरती एवम् दीपदान एवम संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाया गया और रात्रि 02:00 बजे से श्रद्धालुओं नेआस्था की डुबकी लगाकर अपने ,अपने परिवार के कल्याण की कामना की और पुरोहितों को दान दक्षिणा किया , इसी के साथ पवित्र माघी स्नान का पांचवा शाही स्नान मेला संपन्न हुआ। समिति के सचिव /वरिष्ठ पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवदी ने बताया कि मेले के व्यापक इंतजाम थे । माघी पूर्णिमा मेला की पूर्व संध्या पर लगभग 8 हजार लोगो ने प्रवास किया और लाउडस्पीकर द्वारा लोगों के गहरे जल में स्नान ना करने तथा पतित पावनी मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की अपील की जाती रही। इससे पूर्व समिति ने साफ सफाई करवाई, नाव,नाविक गोताखोर लगे रहे। उक्त अवसर पर श्री अजय कुमार गुप्ता तहसीलदार ऊंचाहार, श्री बालेन्दु गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंचाहार, राम प्रकाश त्रिपाठी राजस्व निरीक्षक ऊंचाहार ,मिठाई लाल हल्का इंचार्ज , हनुमान प्रसाद लेखपाल, अमित निषाद, सोमेश कुमार सहित तहसील प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहे।









