सांड ने महिला को दौड़ा कर
पटका, मौके पर महिला की मौत!
जलालाबाद/शाहजहाँपुर-आवारा पशु, जहाँ किसानो की फसल खराब करने से नही चूकते तो वहीं मानव जीवन के बड़े दुश्मन भी बनते जा रहे हैं! जंगली गाय तो मात्र बदनाम है लेकिन सच़ यह है कि 2017 के बाद भले ही इनकी सुरक्षा करने के नाम पर सरकारी खजाने से करोड़ो रुपये का बंदरबांट किया गया हो या कथित रक्षक सगंठनो ने आन्दोलन किया हो परन्तु उनके रहने और भूख का आज तक कोई स्थाई बंदेबस्त करने में कामयाब नही हो सका जिसके चलते सड़को पर, खेतो में आवारगी से मस्त सांड अक्सर मानवो को घायल कर उनकी मृत्यु का करण बन रहे हैं! कमाल तो इस बात का है कि सांड द्वारा किसी इंसान के मरने पर यह रक्षक कहीं नज़र नही आते जबकि किसी सांड के घायल मात्र देखे जाने भर से जनपद भर में हंगामा काट कर अपनी TRP बढ़ाने का प्रयास करते दिखाई पड़ते हैं!
तमाम ऐसे मामलो में एक और मामला जुड़ते हुए जलालाबाद के ग्राम पंचायत कुंडरा पेहना के मजरा नौगमा स्थित खेत में सांड भगाने गई महिला को सांड ने उठा कर पटक महिला की हुई मौत! मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया! वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं! ग्रामीणों ने भारी आक्रोश हैं! ग्रामीण पूर्व में तीन बार प्रदर्शन कर तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार व SDM ज्ञापन दे चुके है! क्षेत्र के गांव में आवारा गौवंश से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो चुका है! सोमवार सवेरे करीब 4:00 बजे जानकारी होने पर शिवलाल की पत्नी रानी बरसीम की फसल को चर रहे आवारा गौवंश को भगाने गई थी! तभी उसमें एक बिगडैल सांड ने उसको दौड़ा दिया और महिला को उठाकर पटक दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई! इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हैं! वहीं महिला की मौत से गांव में सन्नाटा फसर गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है!
फाईल फोटो-मृतक महिला!







