सीएचसी आवासों से हजारों रुपयों की चोरी,नही हुआ खुलासा!
दिन दहाड़े चोरो ने दिया घटना को अंजाम!
CRS खुटार/शाहजहाँपुर-विगत दो दिन पूर्व दिनदहाड़े नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आवासों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की नकदी सहित लाखों रुपए का सामान चुरा लिया! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चंद कदम की दूरी पर नगर का मुख्य चौराहा है जिस पर दिनभर पुलिस की ड्यूटी रहती है! पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने घटना को अंजाम दिया! पुलिस ने डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन अभी तक चोरी का खुलासा करने में खुटार पुलिस नाकाम रही!
बताया गया कि चौबीस घंटे ड्यूटी पर तैनात रहने वाली पुलिस के नाक के नीचे से घटना को अंजाम देने वाले चोरों के हौसले बुलंद हैं! हालांकि पुलिस दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात को का खुलासा करने के लिए कुछ युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है लेकिन अभी तक कोई खास सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी! अस्पताल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस की ड्यूटी होने के बाद भी चोरो ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे दिया जिससे पुलिस पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं! मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा था लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया! अब देखना है की पुलिस कब तक इस चोरी की घटना का खुलासा करती है या नगर व क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं की तरह इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा!







