
स्लग स्वामीनारायण मंदिर के संत शिव बारात में शामिल होने पहुंचे रायबरेली
एंकर.. अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी से न्यूरो साइंस जैसे गूढ़ विषय की पढ़ाई करने वाला युवक सनातन धर्म के संवर्धन और प्रसार के लिए भगवा पहनकर स्वामी नारायण मन्दिर का भक्त हो गया है। स्वामी नारायण का भव्य मन्दिर गुजरात के वड़गांव में स्थित है जहाँ से पूरे विश्व में लगभग दो हजार संत सनातन धर्म की रक्षा के लिए भ्रमण करते रहते हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर रायबरेली में डिग्री कालेज चौराहा स्थित पहलवान वीर बाबा मन्दिर के आमंत्रण पर यहाँ पहुंचे युवा संत ने स्वामी नारायण संप्रदाय को पूरी दुनिया में सनातन धर्म का संवर्धक बताया है। इस युवा संत ने बताया कि स्वामी नारायण ट्रस्ट गुजरात के तो कोने कोने में मन्दिर स्थापित कर सनातन धर्म का प्रसार कर ही रहा है विश्व के कई अन्य देशों में भी इस पर कार्य जारी है। इस युवा संत ने कहा कि यूरोप अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के कई देशों में स्वामी नारायण मंदिर पहले से स्थापित है और कई जगह इसका निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करने वाला बताते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी की भी जमकर सराहना की।









