अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा गीता जयंती को लेकर कार्यक्रम का आयोजन।
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि भगवत गीता हमारा ग्रंथ नहीं है बल्कि यह हिंदुओं का संविधान है। भगवत गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित करने के लिए लगातार सरकार से वार्ता चल रही है। गीता को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित कराया जाएगा। रविवार को ब्लॉक सभागार में राघवेंद्र सिंह राजू क्षत्रिय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दूसरे समाज के लोगों की परिक्रमा करना छोड़ दीजिए और अपने समाज के लिए पराक्रम कीजिए ऐसा करने से ही समाज एकजुट होने लगेगा। सभी लोग एकजुट रहे और आने वाले युवा पीढ़ी को भी इसकी सीख दे।
इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदौरिया ने कहा कि समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ राजनीति के क्षेत्र में भी दखल रखने चाहिए क्योंकि बिना राजनीति के आज के युग में समाज का उत्थान करना संभव नहीं है। विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कि उन्होंने सदैव समाज को एकजुट करने का काम किया है और समाज के सभी लोग एकजुट रहकर समाज को मजबूत बनाएं।
सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉक्टर अजय प्रकाश सिंह ने कहा कि राजपूत एकता का ही परिणाम है जिस कारण क्षत्रिय समाज के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिला है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि समाज के लोग अपनी सामर्थ के अनुसार अपने समाज के लोगों की मदद करें। जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि अभी हम सब एकजुट हो जाए वरना हमारी आने वाली पीढ़ी हमें कोसेगी। जिला महामंत्री मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि युवाओं के साथ-साथ युवतियों को भी क्षत्रिय समाज संस्कृति का ज्ञान दें। क्षत्रिय नेता सौरभ सिंह गांधी ने कहा कि सभी लोग भागवत गीता का संकल्प ले और सदैव एकजुट रहे।
तहसील प्रभारी इन्द्रभान सिंह वीनू व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह के रूप में भागवत गीता भेंट की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज मोहन सिंह व संचालन ब्लॉक संयोजक नगेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान सौरभ सिंह गांधी, उपेंद्र सिंह पिंटू, वेद प्रकाश सिंह, मिथिलेश्वर सिंह, शीश प्रताप सिंह रिंकू, आशुतोष सिंह आशु, पंकज सिंह, इंद्रभान सिंह, चंद्रभान सिंह अन्ना, आदेश सिंह तोमर, नगेंद्र सिंह, युवराज सिंह, रामकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।








