
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
ऊँँचाहार रायबरेली
ऊँँचाहार-क्षेत्र के कानपुर उन्नाव राजमार्ग पर देवगनपुर गाँव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गदागंज थाना क्षेत्र के कजियाना गाँव निवासी मो तौआफ़ 38 वर्ष गाँव के ही मो इकबाल 22 वर्ष को बाइक से लेकर बुधवार की शाम धमधमा गांव जा रहा था, तभी देवगन पुर गाँव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गिरकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग सीएचसी आये थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।









