
अपना दल पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पटेल ने दल को मजबूत करने के लिए नियुक्ति किए जिले में 20 पदाधिकारी
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आज अपना दल ने प्रेस वार्ता किया रायबरेली के सभी विधानसभा अध्यक्ष को मनोनीत किया सभी राजनीतिक पार्टियों लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं और अपने पदाधिकारी को मजबूत करने लगी हैं उसी क्रम में अपना दल एस ने भी अपनी टीम मजबूत करना शुरू कर दी है l
रायबरेली में अपना दल के जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल ने सभी विधानसभा में विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं साथ ही पूरे जिले में 20 पदाधिकारी की नियुक्ति महत्वपूर्ण पदों में की गई है कुंवर सत्येंद्र ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है जबकि अगर देखा जाए तो लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ-साथ उनके सहयोगी पार्टिया भी खुद को मजबूत करने में लग गई हैं ताकि 2024 का चुनाव मजबूती के साथ निकाला जा सके l









