
CRS AGENCY- बसपा प्रमुख एवं दलितों की नेता मायावती ने आज राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने गठबंधन के लिए पार्टी के प्रस्तावों को खारिज कर दिया था।
उन्होंने कहा, श्री गांधी- अपना घर ठीक नहीं कर सकते, बसपा पर तंज कस रहे हैं। श्री गांधी ने जो कहा वह बिल्कुल गलत है।
उन्होंने कहा, इस तरह की टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस को 100 बार सोचना चाहिए। वे भाजपा से जीतने में असमर्थ रहे हैं। कांग्रेस ने सत्ता में और यहां तक कि सत्ता से बाहर भी कुछ नहीं किया है।
अब आप को बता दें कि ये पार्टियों के एक-दुसरे के ऊपर टिप्पणी करने की क्या वजह है-
शनिवार को, श्री गांधी ने कहा था कि कांग्रेस ने मायावती को गठबंधन करने की पेशकश की थी और उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार भी बनाने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने हमसे बात तक नहीं की। बसपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मायावती ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को “सीबीआई, ईडी और पेगासस” के कारण स्पष्ट मार्ग दिया।
मायावती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और राहुल गांधी के दिवंगत पिता राजीव गांधी ने भी उनकी बहुजन समाज पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की थी।
उन्होंने कहा, अब प्रियंका गांधी भी यह कहकर ऐसा कर रही हैं कि मुझे ईडी और अन्य जांच एजेंसियों से डर लगता है। यह सब सच नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए कि हमने सुप्रीम कोर्ट में इन सभी मुद्दों पर लड़ाई लड़ी और जीती।









