अवैध प्लाटिंग करने वालो के विरुद्ध होगी विधिक कार्यवाही!

क्षेत्र का निरीक्षण कर नगर मजिस्ट्रेट दी चेतावनी!
CRS शाहजहाँपुर-शहर के लोदीपुर स्थित गर्रा नदी के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में चल रही अबैध प्लाटिंग करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की जिला प्रशासन चेतावनी दी है!
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का निरिक्षण करने पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने क्षेत्र में अबैध रूप से चल रही प्लाटिंग को तत्काल रोकने का सख्त निर्देश दिया! उन्होंने बताया कि यह जे भी गलत है! दोषियों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है! उन्होंने बताया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में प्लाटिंग करना पूर्णतया प्रतिबंधित है एवं बैनामो पर भी रोक लगी हुई है!
उन्होने यह भी बताया कि निरिक्षण के दौरान, जमील खाँ वसीम व मुईन, फैज वारसी व श्रीमती साजदा परवीन आदि के द्वारा 6 गाटों में लगभग 2.842 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध रूप से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में प्लाटिंग कराना पाया गया! नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अवैध प्लाटिंग को तत्काल रोकते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जा रही है!
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्लाटिंग पूरी तरह से अवैध है! इससे पूर्व लगभग दो माह पूर्व इसी लोधीपुर क्षेत्र में अवैध निर्मित बारातघर के विरुद्ध भी नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यवाही की गई थी! मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल व अवर अभियंता, विनियमत क्षेत्र भी मौजूद रहे!







