
Report CRS रायबरेली अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनाँक 01 जनवरी 2023 को थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त पुत्तीलाल पुत्र स्व0 बजरंगी नि0 सुदामापुर थाना गदागंज रायबरेली को 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
के साथ थाना क्षेत्र के सुदामापुर चौराहा के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना गदागंज पर मुकदमा अपराध संख्या-02/2023 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।









