
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनाँक 02 जनवरी 2023 को थाना डीह पुलिस टीम उप-निरीक्षक श्री पुनित मलिक थाना डीह ,मुख्य आरक्षी श्री सोहेल अंसारी थाना डीह आरक्षी श्री सचिन सिंह,आरक्षी श्री आदर्श कुमार थाना डीह जनपद रायबरेली।द्वारा सदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर अभियुक्त ऐश मोहम्मद उर्फ कल्लू पुत्र मो0 शकील निवासी ग्राम मनीमनोहर पोस्ट पाकरगांव थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना पर क्रमशः मु0अ0सं0-04/2023 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है










