डलमऊ रायबरेली
जमीन पर कब्जा एवं जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रायपुर टप्पा हवेली निवासी एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के रायपुर टप्पा हवेली गांव निवासी कमल किशोर पुत्र कोदउ ने डलमऊ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि एक गरीब एवं शांति प्रिय व्यक्ति है उसकी भूमिका का संख्या 646/0.0060 व 548/1/मिo/0.8740 भूमि प्रार्थी के नाम इंद्राज है जिसमें प्रतिपक्षी सह खातेदार हैं प्रतिपक्षी एवं प्रार्थी का वाह्मी बटवारा बुजुर्गी लगभग 100 वर्ष पूर्व हो चुका है जिस पर प्रार्थी दाखिल एवं का बीज है गांव निवासी शीतला प्रसाद पुत्र सागर एवं बाबू राम प्रसाद पुत्र शीतला प्रसाद ने चोरी-छिपे प्रार्थी को जानकारी दिए बिना अवैध रूप से जमीन का सरकारी बटवारा करवा लिया जबकि उक्त जमीन का मामला उप जिला अधिकारी डलमऊ के न्यायालय में विचाराधीन है प्रतिपक्षी गणों ने चोरी से मेरी भूमि जिस पर वर्षों से मेरा कब्जा है उसका बैनामा कोतवाली क्षेत्र के मलिया पुर निवासी कशुना पत्नी अज्ञात को विक्रय कर दिया जिस पर क्रेतानी किशुना कब्जा करना चाहती हैं और एलानिया जान से मारने की धमकी देते हैं और कहते हैं कि बनाने की जमीन छोड़ दो नहीं तो तुमको और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे प्रार्थी ने विपक्षियों के विरुद्ध जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच कर कार्यवाही की जाएगी










