
आज जलालपुर धई में उड़ेगा अबीर गुलाल गांववासी
मनाएंगे होली।
खजुरी और जलालपुर धई में होली के दिन रहता है,शोक।
खजुरी गांव में बुधवार को मनाईं जाएगी होली।
डलमऊ-गदागंज रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में होली के दिन शोक मनाते हैं इस बारे में गांव के लोगों का कहना है कि पुराने समय में खजुरी गांव के किले को मुगल शासको ने होली के दिन ध्वस्त कर दिया था सैकड़ो लोगों की मौत हो गई थी होली के दिन ख़ून की होली हो जाने के कारण तब से गांववासी होली के दिन शोक मनाते हैं अष्टमी तिथि के बाद सोमवार ,बुधवार,शुक्रवार दिन आ जाने पर होली मनाने की परंपरा चली आ रही है गांववासी ग्रामीणों ने बताया खजुरी गांव में बुधवार को होली मनाई जाएगी।वहीं जलालपुर धई में होली के दिन शोक मनाने का कारण है कि जलालपुर धई रियासत थी कभी वहां पर धईसेन नाम के राजा का शासन था उसके नाम से जलालपुर धई रियासत का शासन चलता था उसी रियासत पर मुगल शासक सैयद जमालुद्दीन की नजर थी उसे पता चला होली के दिन राजा अपनी प्रजा के साथ होली खेलते हैं इस दिन राजा धईसेन अपने पास कोई अस्त्र-शस्त्र नहीं रखते हैं इसी का फायदा उठाकर जमालुद्दीन ने होली के दिन धईसेन और उसकी प्रजा पर आक्रमण कर दिया राजा धईसेन और उसके निहत्थे सैनिक लड़ते हुए राजा धईसेन वीरगति को प्राप्त हो गए इस घटना को हुए दशक बीत गए होली के दिन जलालपुर धई गांव में शोक का माहौल रहता है कहा जाता है धईसेन वहां की प्रजा को स्वप्न में बताया कि होली के सातवें दिन के बाद जो भी सोमवार व शुक्रवार आए उसी दिन गांव वासी होली मनाए तभी से यह परंपरा चली आ रही है गांववासी ग्रामीणों ने बताया सोमवार को घर-घर पकवान बनेगा होली खेली जाएगी।









