आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान ने 77 वां राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस पर्व को हर्षोल्लाह से मनाया!

CRS शाहजहांपुर आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान एवं संघ से जुड़ी सक्षम संस्था ने 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह की शुरुआत समिति के प्रदेश सचिव नीरज वाजपेई द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई, जबकि सक्षम के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को औपचारिक रूप दिया।
समिति की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी अग्निवेश और मंडल अध्यक्ष नलिनी ओमर ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथियों ने भारतीय संविधान की महत्ता और नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करने वाली इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा और रोजगार से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सक्षम द्वारा दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। समिति के मुख्य संरक्षक हरि शरण बाजपेई ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके सशक्तिकरण से ही समावेशी समाज का निर्माण संभव है। इसके साथ ही समित के मुख्य संरक्षक ने दूर दराज से आए दिव्यांग जनों को हनुमान मंदिर में भोग लगाकर अपने हाथों से तहरी खिलवाई समिति के जिला उपाध्यक्ष हाशिम खान ने भी दिव्यांगजनों के अधिकार और कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
समिति के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ब्रह्मदेव ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था हमेशा दिव्यांगजनों के अधिकारों और कल्याण के लिए समर्पित रही है। समिति के तहसील अध्यक्ष मुनेश वर्मा एवं तहसील प्रभारी नन्ही देवी ने बताया कि आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान द्वारा दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करने और उनके विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्य किए जाते हैं, जिसमें दिव्यांग जनों का उत्साह वर्धन हो सके। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यह रहा कि सक्षम भारत, समर्थ भारत, समावेशी भारत और आत्मनिर्भर भारत ही संस्था का उद्देश्य है, और इसके लिए दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ विजय जौहरी सरिता मिश्रा संगीता अग्रवाल रामकुमार अशोक कुमार रामदेव चंद्रसेन ने भी दिव्यांग जनों को संबोधित किया।







