आभा गुप्ता चुनी गईं मैंगो क्वीन, रेशु गुप्ता ने मैंगो क्वीन का प्रतीक चिह्न पहनाकर किया अभिनंदन!

CRS पुवायाँ/शाहजहांपुर-शनिवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में मैंगो थीम पर आधारित पार्टी आयोजन रेशु गुप्ता के संयोजन में किया गया! आयोजन में दर्जनभर से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया! आयोजन में भिन्न-भिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया! आभा गुप्ता को मैंगो क्वीन चुना गया! उन्हें विजेता पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया!
इस मौके पर पार्टी में महिलाओं ने जम कर मनोरंजन किया तथा साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार वृक्ष लगाने का संकल्प लिया! कार्यक्रम में डॉ शालिनी गुप्ता, मीना गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता,रेशु, कामिनी पुष्पा निधि, निष्ठा, गुंजन, रीता रानी एडवोकेट, आशा, रेणु मीनू, सबिता, बबली, अग्रिमा, रेखा, पूजा आदि ने भाग लिया!
कार्यक्रम के अंत में संयोजक रेशु गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया!







