
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के पूरे लल्लू पांडेय मजरे खरौली गाँव में आम तोड़ते वक्त पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गाँव निवासी राकेश कुमार का बेटा आदित्य कुमार 13 वर्ष घर से कुछ दूरी पर एक बाग में सोमवार की दोपहर आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि घायल अवस्था में युवक सीएचसी आया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।









