आयुष्मान कार्य बनाने में अपने लक्ष्य की ओर सबसे पहले तिलहर ब्लाक!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-मुफ्त चिकित्सा संबंधी सरकार की सबसे अहम योजना आयुष्मान कार्ड बनाने में तिलहर ब्लाक सबसे आगे है!
खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में काम कर रहे समस्त ग्राम प्रधान व आशा बहओं के साथ ही चिकित्सा विभाग के तमाम कर्मचारियों के इस सहयोग के लिए तिलहर ब्लाक खंड विकास अधिकारी ने प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी पंचायत सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों, ग्राम सचिवों, सभी सेक्टर अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के विशेष कर रमेश चंद्र (BCPM), सभी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) एवं उक्त आयुष्मान कार्ड बनाने में सहयोग के लिए, सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्य गणों, सभी BDC सदस्यों, सम्मानित प्रधान गणोंतता स्वास्थ्य विभाग में सहयोग करने वाले वॉलंटर्स को लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख एवं मेरी ओर से दिल के अंतःकरण से बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद तथा साथ ही इस सराहनीय कार्य में BDO बृजेश कुमार मिश्र ने समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (तिलहर) के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कारण सिंह का भी आभार व्यक्त किया!
BDO श्री बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय कार्ड धारकों, pmjay/cm Jay card dharko और वर्तमान समय में पात्र ग्रहस्ती कार्ड धारकों (जिनके कार्डों में 6 या 6 से अधिक सदस्य है) के सभी सदस्यों सहित कार्ड में शामिल कुल सदस्यों के कार्ड बहुत ही तीव्र गति से बनाए जा रहे है! उक्त आयुष्मान कार्ड के द्वारा लाभार्थी गंभीर बीमारियों जैसे-ह्रदय रोग, किडनी प्रत्यारोपण, लिवर प्रत्यारोपण, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का इलाज सरकार द्वारा निशुल्क किया जा रहा हैं! उन्होने आशा वयक्त करते हुए कहा कि जिस तेजी से हमारे ब्लाक के सभी सम्मानित सदस्यगंण सरकार के आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे हैं, इस प्रकार हम समय से पूर्व ही लक्ष्य को प्राप्त करने की संभावना रखते हैं!







