
परिजनों ने पति पर हत्या के लगाए आरोप, पुलिस ने माना आत्महत्या।
CRS NEWS उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मलाव गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने 5 साल के बेटे को फंदे पर लटकाकर मार डाला। उसके बाद खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। पति ने कमरा खोला तो बेटे और पत्नी के शव देख शोर मचाया और बेहोश होकर गिर गया।इसके बाद परिजनों पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा हंगामा किया।
मलाव गांव निवासी देशराज मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पिछले कई महीनों से वह घर पर रहकर ही मजदूरी कर रहा था। गुरुवार सुबह देशराज की पत्नी शांति (30) अपने 5 वर्षीय बेटे देवराज के साथ फंदा बनाकर कमरे में छत के छल्ले में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शांति ने पहले अपने बेटे को साड़ी के फंदे से छल्ले में लटकाया फिर खुद भी दूसरे फंदे में लटक गई। पति देशराज ने शव देखा तो चीख पड़ा। उसके बाद खुद बेहोश हो गया। मोहल्ले के लोगों के अनुसार शांति का अक्सर सास गुड्डी की सेवा न करने पर विवाद होता था। देशराज तीन भाई हैं, जो अलग रहते हैं। देशराज अपनी पत्नी, बच्चे व मां के साथ अलग रहता था। सास की सेवा न करने को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।कोतवाली निरीक्षक अवनीश सिंह ने मायके वालों को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।










