
Report CRS रायबरेली राणाबेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय रायबरेली में दिनांक 31/12/2022 को उ०प्र० उद्योग व्यापर मंडल (चौहान गुट) रायबरेली द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वस्थ्य विभाग में किये गए उत्कृष्ट कार्यो से प्रभावित होकर एवं प्रशासन के सहयोग से आयोजित समारोह में स्वास्थ्य विभाग के समस्त चिकित्सक (पुरुष एवं महिला) एवं स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय तथा समस्त कर्मचारियों (475) को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) रायबरेली द्वारा अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, पगड़ी एवं मेडल एवं प्रशंसा पत्र एवं फूल माला देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा एवं सी०एम०ओ० डॉ० बीरेंद्र सिंह, सी०एम०एस० डॉ० महेन्द्र मौर्या उपस्थित रहे | कार्यक्रम में सब लोगो ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश व्यापार उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल चौहान गुट की प्रशंसा की |
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट को प्रदेश अध्यक्ष जी० सी० सिंह चौहान, महामंत्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्र (बब्बू मिश्रा), महिला जिला अध्यक्ष बबीता वर्मा, मेजरगंज अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह, सूची महामंत्री शिव भोला शर्मा, मोहम्मद उमर, शिवबाबू शुक्ला जी, अमित मिश्रा (फौजी), अनुराग दरियावादी आकांक्षा शर्मा आदि वहां पर उपस्थित रहे |









