
CRS NEWS रायबरेली,13 फरवरी। उ0प्र0 माटीकला बोर्ड लखनऊ द्वारा निर्धारित एक दिवसीय माटीकला जागरुकता कार्यक्रम, माटीकला के कामगारो व शिल्पकारियो को जागरुक करने हेतु ग्राम सहजादपुर वि0ख0 सतांव, रायबरेली में मुख्य अतिथि सतीश प्रजापति(मा0 सदस्य) उ0प्र0 माटीकला बोर्ड, विशिष्ट अतिथि सतेन्द्र कुमार जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, उन्नांव के कर कमलों द्वारा दीप प्रजवल्लित कर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनायें मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना एवं निःशुल्क टूल्स-किट्स वितरण योजना व पट्टो के विषय मे समस्त जानकारी प्रदान की गयी।
उक्त कार्यक्रम में अवधेश प्रजापति जिलाध्यक्ष प्रजापति उत्थान महासभा, आशीष प्रजापति उपाध्यक्ष प्रजापति उत्थान महासभा, ग्राम प्रधान मोहन लाल, संतोष गौतम जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एवं श्री सुधीर कुमार कनिष्ठ कताई मार्गदर्शक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय के अतिरिक्त ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।









