
एसडीएम कि अध्यक्षता मे कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न।
ऊँचाहार रायबरेली
ऊंचाहार-शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल आई 30 शिकायतों में से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।
कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम राजेश कुमार ने जनसमस्या सुनी।
क्षेत्र के कनकपुर निवासी निर्मल कुमार ने दबंगों द्वारा रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत की तो हसनगंज निवासी शिवानी ने खुद की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने का प्रार्थना पत्र दिया, निरंजनपुर निवासी विनय शुक्ल ने दबंगों द्वारा दीवाल के पास बांस की कोठी लगाकर अतिक्रमण करने की शिकायत की।
इस दौरान कुल आई 30 शिकायतों में से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया बाकी शिकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
इस मौके पर कोतवाल शिवशंकर सिंह ,राजस्व निरीक्षक कमलेश यादव समेत राजस्व व पुलिस टीम मौजूद रही।









