कटरा में शिव शक्ति टीवीएस मोटर्स शोरुम का विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने फीता काटकर किया उद्घाटन!

CRS शहजहाँपुर/ मीरानपुर कटरा!
मीरानपुर कटरा में टीवीएस मोटर्स बाइक का नया शोरूम का आज उद्घाटन हो गया! नेशनल हाईवे 24 पर स्थित शिव शक्ति टीवीएस मोटर्स शोरूम का उद्घाटन कटरा विधानसभा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने फीता काटकर किया!
इस दौरान विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कहा कटरा वासियों के लिए टीवीएस मोटर्स शोरूम का खुलना सौभाग्य का विषय है! अब लोगों को बाइक लेने के लिए बरेली शहजहाँपुर नहीं दौड़ना होगा! इस दौरान शिव शक्ति टीवीएस मोटर्स के प्रोपराइटर आशीष गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां उचित मूल्य पर टीवीएस की सभी मोटर बाइक के मॉडल उपलब्ध रहेंगे।व बाइको की संतोषजनक सर्विस की सुविधा भी दी जाएगी!
इस दौरान प्रमुख रुप से विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस निवर्तमान ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता ऊर्फ लल्ला भैया जैतीपुर ब्लाक प्रमुख पति राजीव कश्यप पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता सत्य प्रकाश गुप्ता कौशलेंद्र सिंह शुभ गुप्ता सर्वेश कश्यप अर्पित अग्रवाल रचित गुप्ता सहित सैकड़ों उपस्थित रहे!







