
रायबरेली गदा गंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर कलयुगी बेटी ने रिश्तो को तार तार करते हुए अपनी मां व मासूम भाई को चाय में दिया जहर दोनों गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंपापुर खजुरी गांव का है जहां आज सुबह किसी बात को लेकर चंद्र नरेश की 18 वर्षीय बेटी रोशनी ने चाय में जहर डालकर अपनी मां गंगा देवी उम्र 35 वर्ष व मासूम भाई सूरज उम्र 10 वर्ष को पिला दिया, चाय पीने के बाद धीरे-धीरे दोनों की है हालत बिगड़ने लगी घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों मां-बेटे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया जहां दोनों मां व मासूम बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं दबी जुबान में ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों की डांट फटकार के बाद बेटी ने मां व भाई को जहर दिया है।









