कवि आशीष शुक्ला देव को पितृ शोक!
सृजन परिवार ने व्यक्त की शोक संवेदना!
CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर- साहित्यिक संस्था सृजन के संस्थापक सदस्य आशीष शुक्ला “देव” की पिता आर पी शुक्ला के आकस्मिक निधन पर अखिल भारतीय सृजन साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की गई!
संस्था महासचिव डॉ प्रदीप वैरागी ने शोक संवेदना संदेश जारी करते हुए कहा कि वे मानवता प्रेमी जीव प्रेमी और कुशल समाजसेवी थे!
कवि रामबाबू शुक्ल ने बताया कि बड़ागांव निवासी आशीष शुक्ला के पिता आरपी शुक्ल विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था!
कवि डॉ प्रदीप वैरागी ने कहा कि आर पी शुक्ला के आकस्मिक निधन से सृजन परिवार का एक वटवृक्ष खो दिया है! उनके आकस्मिक निधन की खबर से सृजन परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है! कवि अरविन्द पण्डित, रामबाबू शुक्ला, आर एल श्रीवास,तेजपाल जोशी, इन्दु अजनबी, उर्मिलेश सौमित्र, रजनीश कुमार, ऋषभ शुक्ला, भानु त्रिवेदी, रवि पांडेय, प्रदीप पांडेय व्योम, संतोष श्रद्धा, विमल यादव, पुष्पेंद्र पांचाल, डॉ प्रदीप वैरागी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है!










