
सलोन रायबरेली
एंकर :-करहिय्या टोल प्लाजा नूरुद्दीनपुर बरूआ पुल के पास एक कार वाले ने बाइक वालों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक वाले की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है आपको बता दें विजय कुमार पुत्र राधेश्याम और अरुण कुमार पुत्र धर्मराज जो टीवीएस स्टार स्पोर्ट बाइक से किसी को निमंत्रण देने साहबगंज की तरफ से आ रहा था ।तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने अनियंत्रित होकर बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसके साथ बैठा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्री लोगों ने एंबुलेंस को फोन करके तत्काल बुलाया और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर घायल का इलाज जारी है बातचीत में सलोन कोतवाल बृजेश राय ने बताया विजय कुमार जो 30 वर्ष का था अरुण कुमार 18 वर्ष का था हम लोगों को जैसे ही सूचना मिली, हम लोग मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल के लिए भेजा। जबकि मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । और कार चालक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही यह हाल देख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है ।









