
तेज रफ्तार कार व मोटर साइकल में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर
रायबरेली गदागंज
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के विसुनदास पुर चौराहा के पास के,वी पब्लिक स्कूल के सामने रविवार सुबह लगभग 11 बजे मोटर साइकल व कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी । जिसमे मोटर साइकल सवार युवक अमर पुत्र दया राम उम्र लगभग 35 वर्ष , सोनाक्षी उम्र 8 वर्ष, सौरभ उम्र 7 वर्ष निवासी पुरे ठकुरन का पुरवा थाना गदागंज जो अपने बच्चो को लेकर मोटर साइकल से रईया पुर जा रहा था तभी के वी पब्लिक स्कूल के पास ऊंचाहार की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार अमर गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसे इलाज हेतु एम्बुलेंस की मदद से सी एच सी दीन शाह गौरा ले जाया गया जहां हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया है वही सुचना पर पहुंची गदागंज पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है









