बदायूँ,- हम अक्सर साइबर क्राइम से जुड़े कई मामलों के बारे में सुनते हैं साइबर अपराधी हर बार लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए नए तरीके निकालते हैं साइबर ठगों ने सहसवान ब्लॉक के ग्राम समदा प्रधान भगवानदास को निशाना बना लिया ठग ने ग्राम प्रधान फोन कर पूछा आपके एयरटेल पेमेंट का प्रयोग करते है ग्राम प्रधान के हाँ कहने पर ठग ने कहा आपका खाता बंद हो जाएगा आपके खाते की केवाईसी अपडेशन होनी है इसी बीच ग्राम प्रधान ने बताया केवाईसी हो चुकी है और फोन काट दिया ठगों खाता हैक कर ग्राम प्रधान के खाते से 36333 रुपये उड़ा लिए पैसे कटने का एसएमएस पीड़ित प्रधान भौचक्के हो गए पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है।

इस तरह कर रहे है ठगी
केवाईसी (नो योर कस्टमर) के नाम पर साइबर लोगों को ठग रहे हैं। केवाई को अपडेट कराने के लिए लोगों के पास कॉल, एसएमएस और ईमेल आ रहे हैं। साइबर ठगों द्वारा लोगों को कॉल, एसएमएस और ईमेल के जरिए कहा जा रहा है कि वे केवाईसी करवा लें नहीं तो बैंक खाता बंद हो जाएगा।
बीते कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें ग्राहकों को केवाईसी घर बैठे केवाईसी की सुविधा के नाम पर ठग लिया गया।









