
लोकेशन रायबरेली
एंकर रायबरेली जिले की कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त बाइक सवार दो बदमाशों ने बाजार से घर जा रही है महिला का मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार, मामला खीरों थाना क्षेत्र के निहस्था गांव के पास का है जहां कुलदीप कुमारी पाल (35) पत्नी ओम प्रकाश पाल निवासी मथुरा खेड़ा थाना खीरों अपनी सास के साथ बाजार से सामान खरीद कर पैदल घर जा रही थी जैसे ही खीरों निहस्था मार्ग पर स्थित विवेकानन्द बिहारीलाल इंटर कालेज के कुछ आगे पहुंची। तभी सड़क पर खड़े दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशो ने मेरे गले से मंगलसूत्र छीन लिया, महिला ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया लेकिन वह दोनों बाइक सवार बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर खीरों की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।










