
CRS NEWS रायबरेली ऊंचाहार तहसील के जगतपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा धूता की सबसे बड़ी गौशाला में दिनांक 25/01/2024 को तकरीबन 600 मीटर की दूरी पर गाय और गौ वंशु को मृत अवस्था में फेंक दिया गया आपको बताते चलें कि भीषण ठंड और शीत लहर के कारण गायों की मृत्यु हो रही है वही गौशाला के जिम्मेदार गायों को खुले में फेंक देते हैं और कुछ गायों की खाल उतारी जा रही थी जब ग्रामीणों से पता किया गया तो उनका कहना था की गौशाला के जिम्मेदार ग्राम प्रधान बलराम यादव द्वारा गायों की खाल विक्रय की जाती है और बड़े पैमाने पर धन अर्जित किया जाता। वही जब मौके पर जाकर देखा गया तो गवंशों के कान में टैग लगे हुए थे जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि मरे हुए गाय गऊवंश गौशाला के ही हैं। वहीं ज़िला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पड़े मृत पशुओं के टैग को ज़ब्त करते हुए इसकी पुष्टि भी की कि मृत गाय व गौवंश धूता गऊ आश्रय स्थल के ही हैं इसके बाद उनके द्वारा एस डी एम ऊंचाहार सी ओ डलमऊ बी डी ओ जगतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक गदागंज को मौके पर बुला कर शवों को ज़मीन मे दबवा दिया गया और जांच कर कार्यवाही की बात कही गई प्रभारी निरीक्षक गदागंज द्वारा खाल उतारने वाले औजार भी ज़ब्त किए गए थे लेकिन उक्त प्रकरण में जिम्मेदारों द्वारा लीपापोती कर दी गई किसी प्रकार की अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया उनके द्वारा भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई महोदय निवेदन है की मामले का संज्ञान लेकर कारवाही कराने का कष्ट करें।









