गणित दिवस के रूप में मनाया गया महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का जन्मदिन!
लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं!
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-गुरुवार को लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल में महान गणितज्ञ रामानुजम को के जन्मदिन को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया गया! कार्यक्रम संयोजक और गणित विभागाध्यक्ष पवन सुख मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों के अंदर गणित के प्रति समाए हुए डर को समाप्त कर विषय में रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से मनाया गया! प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना ने कहा कि इस कार्यक्रम से बच्चों में गणित में रुचि उत्पन्न होगी और वह खेल -खेल में गणित विषय को सीख सकेंगे!
इस अवसर पर छात्रा आकांक्षा मिश्रा ने कविता के माध्यम से गणित के महत्व पर प्रकाश डाला। कुनाल गुप्ता एवं अभिनव शुक्ला ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया! प्रशांत ने गणित के प्रश्नों के माध्यम से लोगों में कौतूहल जागृत कर दिया। अर्चित मिश्रा, सलोनी श्रीवास्तव ,शिवांशु मिश्रा, और नैमिष त्रिवेदी ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला! तदोपरांत छात्र प्रांजल गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की टोली ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। अर्पित ने गणितीय घड़ी और रवि वर्मा ने स्क्रेच बनाकर सभी को चकित कर दिया! ब्रज भूषण शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों और गणित अध्यापकों का उत्साहवर्धन किया!
इस अवसर पर गणित अध्यापकों में प्रमुख रूप से पवन सुख मिश्रा, दुर्गा प्रसाद वर्मा, नीरज सक्सेना, देवेंद्र शुक्ला ,अभय सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दीपक कुमार सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया!







