
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस डलमऊ उपजिलाधिकारी आशा राम वर्मा क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना परिसर में आए हुए फरियादियों की समस्याएं सुनी गई जिनमें से अधिकतर राजस्व सम्बंधित शिकायतें आई साथ में थाना प्रभारी शरद कुमार मौजूद रहे वहीं समाधान दिवस में कुल 8 शिकायतें आई जिनमें से मौके पर 3 शिकायतों का निराकरण किया गया शेष शिकायतों हेतु टीम गठित कर सम्बंधित को एक सप्ताह में शीघ्रता से निपटाने को निर्देश दिया गया वहीं इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी, प्रधानगण, क्षेत्रीय गणमान्य लोग व अन्य क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।









