
रायबरेली गदागंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
आज दिनांक 6 दिसम्बर 2022 को थाना गदागंज पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त सुशील तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी निवासी पूरे आधार तिवारी का पुरवा थाना गदागंज जनपद रायबरेली को 300 ग्राम अवैध गाँजा के साथ थाना क्षेत्र के आधार तिवारी का पुरवा मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या-174/2022 अन्तर्गत धारा-8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।









