गांधी फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में फीता काट कर मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ!

CRS शाहजहाँपुर-गांधी फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में आज जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने फीता काट कर मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया! मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु अर्हता तिथि 01.01.2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली व मतदाता पंजीकरण जागरूकता हेतु संबोधन प्रस्तुत किया गया! इस दौरान प्राचार्य डा० मो० तारिक ने जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा बैंच लगाकर उनका स्वागत किया!
श्री सिंह ने बताया कि 1 जनवरी अर्हता तिथि तक जो 18 वर्ष आयु पूर्ण कर लेगा, उसे वोट डालने का अधिकार प्राप्त हो जायेगा! मतदाता बनने की पात्रता भारतीय नागरिक हो एवं उत्तर प्रदेश के सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में सामान्यतः निवास कर रहे हों! इसके अतिरिक्त 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो अथवा 01.01.2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा हों उसे पूर्णतया वोट डालने का अधिकार है! उन्होने कहा कि मतदाता प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालन हेतु मतदाता का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है! उन्होने बताया कि ज्यादा लोगो को लिस्ट में शमिल करने के लिये चुनाव आयोग नये नये प्रयोग कर रहा है जिससे लोकतंत्र में सभी लोगो की भगीदारी हो!
उन्होने प्रेरित करते हुये कहा कि अपने वोट की ताकत को पहचानों अपना वोट अवश्य दो! कहा कि एप्लिकेशन का उपयोग करते हुये वोटर लिस्ट में घर वालों को शमिल करों! आस-पास के लोगों को वोट डालने हेतु जागरूक करने के लिये भी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया! जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित फार्म उप जिलाधिकारियों/ तहसीलदारों के कार्यालयों, जिला निर्वाचन कार्यालय तथा बूथ लेबिल आफिसर्स से प्राप्त किये जा सकते हैं तथा www.ceouttarpradesh.nic.in से डाउनलोड किये जा सकते है!
DM श्री सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर प्रदेश के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है! आदेशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 27 अक्टूबर, 2023, दावे/आपत्तियां प्राप्त किए जाने की अवधि दिनांक 27 अक्टूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक विशेष अभियान की तिथियां दिनांक 04 नवम्बर, 2023 दिनांक 05 नवम्बर, 2023, दिनांक 25 नवम्बर 2023, दिनांक 26 नवम्बर 2023, दिनांक 02 दिसम्बर, 2023, दिनांक 03 दिसम्बर, 2023, दावे/आपत्तियां का निस्तारण दिनांक 26 दिसम्बर, 2023, निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी, 2024 तक किया जायेगा!
मतदाता पंजीकरण से सम्बन्धित फार्म नं०-6- नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराये जाने के लिए। फार्म-6क प्रवासी मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराये जाने के लिए फार्म-7- विद्यमान निर्वाचक नामावली में उपलब्ध नाम को हटाने के लिए आक्षेप हेतु मतदाता आवेदन प्ररूप फार्म-8- विद्यमान निर्वाचक नामावली/ई०पी०आई०सी० प्रतिस्थापन/दिव्यांगजन चिन्हांकित करने संबंधी प्रविष्टियों का सुधार/ निवास स्थानान्तरण हेतु मतदाता आवेदन प्ररूप!
सम्बन्धित फार्माे पर आवेदनकर्ता द्वारा अपना फोटो, पता, जन्मतिथि का प्रमाण संलग्न करना होगा! फार्म बूथ लेबिल अधिकारी एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्र तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालयों में जमा किये जा सकते है। पुनरीक्षण अभियान में ऑन-लाइन आवेदन आयोग द्वारा निम्नवत निर्धारित पोर्टल/वेबसाइट पर किया जा सकता है।Voter Helpline App-Saksham App For PwD https:// voters.eci.gov.in एंव https://voterportal-ecl-gov-in तथा https://eci&citizenservices.eci.nic.in है!
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र गौतम, प्राचार्य डा० मो० तारिक, नोडल अधिकारी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब श्री खलील अहमद सहित छात्र/छात्राएं मौजूद रहे!







