
*पी एम आवास योजना की खुली बैठक हुई सम्पन्न* ।
*पात्रता के आधार पर दिए जाएंगे आवास* ।
*गदागंज रायबरेली*
गदागंज थाना क्षेत्र के विकास खण्ड जगतपुर के खजुरी ग्राम पंचायत में शासन द्वारा जारी निर्देश अनुसार पीएम आवास योजना की खुली बैठक सम्पन्न हुई ग्राम वासी पंचायत भवन में आवास हेतु खुली बैठक में एकत्रित होकर आवास हेतु अपना-अपना नाम लिखवाया बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार व ग्राम प्रधान पति अशोक कुमार आदि अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे ग्राम पंचायत अधिकारी पवन कुमार ने बताया पी एम आवास हेतु खुली बैठक में आए हुए लोगों ने आवास हेतु अपना-अपना नाम लिखवाया एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने आवास हेतु नाम लिखवाया है जिसकी जांच कर पात्रता के आधार पर चयनित कर शासन की मंशानुरूप आवास का लाभ लोगों को दिलाया जाएगा जांच शासन के मानक अनुसार होगी ।










