
ग्वालियर में गरजीं प्रियंका गांधी, विभिन्न मुद्दों सरकार को घेरा
शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ग्वालियर के दौरे पर रहीं। यहां उन्होंने जनआक्रोश रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने राज्य की शिवराज सरकार से लेकर यहां के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखे हमले किए। प्रियंका ने रैली में पटवारी भर्ती में कथित अनियमितता, बेरोजगारी, महंगाई, मणिपुर घटना समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत बुंदेली संबोधन से की। इसके बाद उन्होंने शिवराज सरकार पर कई जुबानी हमले किए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को झूठ की राजधानी बना दिया है। नौजवानों को झूठ बोला, आदिवासियों को झूठ बोला, मां नर्मदा को झूठ बोला, हमारे आदिवासियों को झूठ बोला। शिवराज सिंह झूठ की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन हैं, घोटालों की मशीन हैं। प्रियंका ने अपने भाषण में बेरोजगार नौजवानों के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, ‘हमारे नौजवानों का असुरक्षित भविष्य आज उनके साथ है। नौजवान बिना काम के, हमारा किसान बिना दाम के शिवराज जी आप किस काम के। पैसे दो काम लो। वहां भर्ती के लिए तमाम नौजवान पढ़ाई करते हैं। फिर देखिए पटवारी के एक्जाम में किस तरह से घोटाला हो गया। इन चीजों का समाधान क्या है। मणिपुर के मुद्दे पर पीएम पर निशाना प्रियंका ने पीएम को घेरा।










