
डलमऊ रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
घरेलू कलह के चलते घर के अंदर एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोधन आंबा निवासी सुरेश कुमार की 16 वर्षीय बेटी अंजली उर्फ सेजल मंगलवार को घर पर अकेली थी मां खेतों पर काम करने के लिए चली गई थे घर पर छोटे बच्चे थे तभी दोपहर बाद घर के अंदर कमरे में छत के गुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली कुछ देर बाद जब मां घर वापस आई तो जानकारी हुई। परिवारीजनों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना डलमऊ पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में ले लिया कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि घरेलू कलह के चलते किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाई थी शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है









