
ऊँचाहार,रायबरेली। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से घर में खेल रहे एक ही परिवार के तीन बच्चे झुलस गये, परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जिसमें गंभीर रूप से झुलसे एक बच्चे को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के सनबिरवन मजरे किशुनदासपुर गाँव निवासी रामप्रकाश के जुड़वा बच्चे नरेंद्र 5 वर्ष ,बेटी लक्ष्मी 5 वर्ष व छोटा बेटा बीरेंद्र 3 वर्ष घर में खेल रहे थे और पास में ही फर्राटा पंखा चल रहा था, बताते हैं कि उसी दौरान पंखे में लगा तार कटा होने के चलते पंखे में करंट संचालित हो रहा था, तभी खेलते समय ही तीनों बच्चों ने पंखे को छू लिया जिसमें उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गए, जानकारी होने पर परिजनों की मदद से बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि करंट की चपेट में आकर तीन बच्चों को सीएचसी लाया गया था, जिसमे गंभीर रूप से झुलसे एक बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।










