चीनी मिल में भ्रष्टाचार व्याप्त का आरोप लगाते हुए भाकृद ने दिया दस सूत्रीय ज्ञापन!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर में घोर अनियमितताओं एवं व्याप्त भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में किसानो ने दस सूत्रीय ज्ञापन मिल के प्रधान प्रबन्धक सौपा!
चीनी मिल में फैले भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दल के रा०स० प्रमोद कुमार यादव ने प्रधान प्रबंधक जगंबहादुर यादव को ही ज्ञापन नही दिया बल्कि सख्त रबैया अपनाते हुए श्री यादव ने जांच कर सख्त कार्यवाही करने की प्रबल मांग के साथ मुख्य गन्ना अधिकारी दमिनेश राय एवं चीनी मिल के नवनिर्वाचित उपसभापति दोदराम कुशवाहा को सीधे उनके कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपते हुये शीघ्र प्रभावी कार्यवाही न होने पर किसान एवं मिल हित में जन आंदोलन की चेतावनी भी दी!
प्रमोद यादव ने कहा अधिकांश क्रय केंद्रों पर मिल के नल नहीं है, अस्थाई झोपड़ी नहीं है, घट तौली पर किसन को जांच की व्यवस्था नहीं है, किसानों की सुविधा के लिए केनगार्डो को दो हजार देकर उनसे एक हजार वापस ले लिए गए, अनाधिकृत एवं मिल द्वारा बंद किए गए ट्राला गन्ना ढुलाई कर रहे हैं, एक ही मजदूर द्वारा कई सेंटरों पर गन्ना भरवारा जा रहा है!
उन्होने आरोप लगाया कि लाखों रुपए सफेद हाथी बने टोकन कांटा पर खर्च कर दिए पर उपयोग नहीं हो रहा! कुछ केंद्रों पर सेंटर इंचार्ज के बजाय गन्ना माफिया ही सीधे तौल कर रहे! मिल गेट व कुछ केंद्रों पर तीन से पांच कुंतल प्रति गाड़ी घटतौली हो रही और दुर्भाग्य है कि चीनी मिल के जिम्मेदार अधिकारी शाम होते ही बंदर बांट करने में व्यस्त हैं! इतना ही नहीं मिल यार्ड को पक्का करने के लिए आए करोड़ों रुपए में से मात्र कुछ लाख रुपए से ही मरम्मत की खानापूर्ति कर दी गई! धरातल पर जांच हो जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा! मांग पत्र देते समय भानु प्रताप गंगवार बलराम वर्मा रजनीश यादव साथ रहे!







