
CRS NEWS रायबरेली अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 25 अगस्त 2023 को ग्रामीणों की सूचना पर थाना डीह पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रामबहादुर पुत्र भोला निवासी पूरे दीना मजरे गोंदवारा थाना डीह रायबरेली को चोरी के 01 अदद जैकेट,01 अदद चद्दर,घरेलू स्टील बर्तन,कुल 2000/- नगद (चोरी के) के साथ थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना डीह पर मु0अ0स0-341/2023 धारा-457,380,411 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।









