
CRS AGENCY। अमेठी के रहने वाले मो. आरिफ और सारस की दोस्ती ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखा है। एक बार फिर से आरिफ कानपूर चिड़ियाघर में सारस से मिलने चुपचाप पहुंचे थे। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर फिर से चर्चा में आ गया। आरिफ बिना किसी को बताए टिकट लेकर सारस से मिलने पहुंचे। इसकी भनक चिड़ियाघर के अधिकारियों को भी नहीं हुई। आरिफ को देखते हुए सारस खुशी से झूम उठा और बाड़े में ही पंख फैलाकर खुशी का इजहार किया। करीब पांच मिनट की मुलाकात के दौरान सारस आरिफ से बाड़े के बाहर मिलने को बेताब दिखा। मानो ऐसा लग रहा था कि सारस आरिफ बिना आज भी तड़प रहा है। कानपुर चिड़ियाघर में तीन माह से बाड़े में रखे गए सारस से मिलने के लिए आरिफ बिना बताए चुपचाप ही वहां पहुंच गए। आरिफ ने चिड़ियाघर पहुंचते ही मास्क लगा लिया था, ताकि कोई पहचान न सके। उन्होंने पार्किंग में पहुंचकर अपनी गाड़ी खड़ी की और टिकट लेकर अंदर चले गए। ढूंढने हुए वह सारस के बाड़े तक पहुंचे। मास्क लगाए रहने के दौरान सारस भी नहीं पहचान सका। मास्क उतारते ही सारस ने गर्दन नीचे ऊपर कर आरिफ से मुलाकात कर खुशी जताई। उन्होंने मुलाकात के दौरान पूरा वीडियो बनाया और अपने सोशल अकाउंट में शेयर किया।










