
चोरों ने बेहतर पुलिस व्यवस्था की खोली पोल, पार हुई मोटरसाईकिल
ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग का ढिंढोरा पीटने वाले बढ़ बोले दरोगा कमल सिंह की चोरों ने पोल खोल कर दी है। लगातार हो रही चोरियों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही। घर के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी करके युवक कमरे के सोने चला गया। मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाईकिल पार कर दिया। युवक ने कोतवाली में शिकायत की है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव निवासी शमीम क्षेत्र के राम सांडा चौराहे पर किराए का माकान लेकर रहता है। शनिवार को वह प्रतिदिन की भांति उस दिन भी कमरे के बाहर अपने अपने मामा रमजान की मोटरसाईकिल सीडी डीलक्स संख्या यूपी 78 सीयू 3346 खड़ी करके खाना खाकर सो गया। आरोप है कि मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उसकी मोटरसाईकिल पार कर दिया। उसने काफी खोजबीन की लेकिन जब कहीं पता नहीं चला तो। रविवार को कोतवाली शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि यह हल्का बढ़ बोले और खुद को धुरंधर समझने वाले दरोगा कमल सिंह का है।
कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।









