
CRS/बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पहुंचीं वंदे भारत ट्रेन पर हुआ पथराव। बिलासपुर पहुंची वंदे भारत ट्रेन के रैक की सुबह कोचिंग डिपो में जांच की गई, तो उसके दो कोच के दो खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। चेन्नई से बिलासपुर के बीच किसी स्थान पर इस ट्रेन पर पथराव किया गया है। जिसके निशान कोच में दिख रहे हैं। यह कहां पर हुआ किसी को पता नहीं। वंदे भारत ट्रेन की नई रैक इस्तेमाल होने से पहले ही खंडित हो गई है। ट्रेन के दो कोच के दो खिड़की के शीशे चटखे हुए हैं। शीशे को इस तरह से चटखना पथराव की वजह से होता है। इस ट्रेन की रैक में भी चेन्नई से बिलासपुर आते समय कहीं पर पथराव किया गया है, लेकिन इसकी भनक ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को पता ही नहीं चला।






