जनता का सहयोग करें और समस्याओं का समय से निसितारण करें अधिकारी:सांसद अरुण सागर!
CRS शाहजहाँपुर-भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने कैम्प कार्यालय पर लोगो से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी तथा कई समस्याओं को मौके पर निस्तारित भी की! इस दौरान श्री सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से देश का नाम पूरी दुनिया मे रोशन किया है वह किसी से छिपा नही है! उन्होंने कहा आज जिस तरह से आम आदमी स्वतन्त्रा से रह रहा है पहले की सरकारों में ऐसा कभी नही हुआ! आज गुंडागर्दी,अराजकता व महिला उत्पीड़न पर अंकुश लगा है!
उन्होने समस्याएं सुनते हुए जनपद के लोगो से अपील की कि कोई भी अधिकारी आपकी समस्या नही सुनता है तो वह सीधे, सरकार के पोर्टल पर अवगत कराए, उसकी समस्या का तत्काल निस्तारण किया जाएगा, साथ ही उन्होने भाजपा सरकार का गुंणगान करते हुए यह भी कहा कि आगामी चुनाव में तय है कि फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे!







