धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों के अनुरूप करें कार्यवाही: डीएम
CRS NEWS रायबरेली, 22 अगस्त । खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देशों के अनुपालन में क्रय एजेंसी पीसीएफ द्वारा 33 नये धान क्रय केन्द्र खोले जाने के आदेश दिये है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाही कर प्रचार-प्रसार आदि करें। धान क्रय केन्द्रों पर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक केंद्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर रखे।
पी0सी0एफ0 द्वारा 33 नये धन क्रय केन्द्र खोले गये है। जिसमें बी-पैक्स रतंसीपुर, उत्तरपारा, रसेहता, दुसौती, बावनबुजुर्ग बल्ला, मनेहरू, खिजिरपुर करौंदी, रहवां, टूक, पाहो, मल्केगांव, भीरा गोविन्दपुर, साईं, गौरा हरदो, भीख सिद्धौर, दौलतपुर उड़वा, धरई, पदमनपुर बिजौली, डीह, छतोह, नसीराबाद, क्र0वि0सह0स0लि0 रायबरेली एट मंडी रायबरेली, डी0सी0डी0एफ0 एट मुंशीगंज एट संघ, राजामऊ संघ, गूढ़ा संघ, खजूरगांव संघ, कृषक सेवा केन्द्र गढ़ी गोदाम, गंगागंज, महराजगंज, बन्नावा, पटेरवा, सह संघ शिवगढ़ के धान क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है।









