जनहित समस्याओं की मांग को लेकर भारतीय कृषक दल सत्याग्रह धरना आज 53 वे दिन भी जारी रहा। 23 फरवरी को दल मुखिया जिला मुख्यालय तक करेंगे पैदल मार्च।
तिलहर/शाहजहांपुर। तहसील क्षेत्र तमाम गंभीर जनहित समस्याओं को लेकर, कोतवाली के सामने शहीदकुटी के पास भारतीय कृषक दल सत्याग्रह धरना आज 53 वे दिन भी जारी है इस बीच स्थानीय प्रशासन से अनेकों बार बातचीत तो हुई लेकिन कोई आश्वाशन न मिलने से दल का धरना लगातार जारी है। स्थानीय व जिला प्रशासन की इस लापरवाह कार्यशैली से खिन्न दल के राष्ट्रीय महासचिव यूपी प्रभारी प्रमोद यादव “जनसेवक”का ऐलान करते हुए कहा कि 23 फरवरी को तिलहर से डीएम ऑफिस शाहजहांपुर तक सामूहिक पदमार्च कर डीएम से मिलने स्वयं जायेगे।
जनसेवक ने तिलहर प्रशासन पर तानाशाही, मनमानी, जनविरोधी, सरकार विरोधी होने के साथ भ्रष्टाचार में आकंठ शामिल होने के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा तहसील प्रशासन को किसानो और गौवंश की पीड़ा सुनने का समय नहीं है लेकिन प्राइवेट बसों, खनन में लगे डंपरों से वसूली के लिए समय मिल जाता है। प्रतिदिन लाखो रुपए की वसूली हो रही है, धान खरीद में करोड़ों की एमएसपी घोटाला, यूरिया टैगिंग घोटाला, मिनी किट बीज घोटाले में व्यापक स्तर पर बंदर बांट किया गया है।










