
गदा गंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुरौली बुधकर के पंपापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर चले लाठी डंडे 3 लोग हुए घायल पंपापुर निवासी रामरती ने बताया कि मेरी सहन की जमीन पर गांव के ही रामप्यारे व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से निर्माण कार्य करवाया जा रहा था तभी मेरे घर के लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाने की बात करी तो विपक्षियों के द्वारा लाठी डंडों से हमला कर दिया हमले में रामरती व गीता देवी के सर में चोट लगी है वही दूसरे पक्ष का कहना है कि ये मेरे पुस्तावाने की जगह है हम दोनों के बीच में जमीन को लेकर समझौता हो गया था जिसके बाद मैं अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था तभी सुशील कुमार व कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा ईट डंडों से हमला कर दिया गया जिसमें अर्चना के सर में चोट लगी है दोनों पक्षों द्वारा गदागंज थाने में लिखित तहरीर दी गई है वहीं थाना प्रभारी शरद कुमार से पूछे जाने पर बताया कि आवास निर्माण कार्य रामप्यारे के द्वारा करवाया जा रहा था तभी दोनों पक्षों में विवाद हुआ है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी









