जिंदगियों पर करता गंभीर बार’ चाईनीज़ माझे की गली गली भरमाण!

CRS शाहजहाँपुर-हाल ही में चाईनीज़ माझे से उ० प्र० पुलिस का एक जवान शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई! इससे पहले जनपद भर के क्षेत्रो में चाईनीज़ माझे से घायल होने की अनेको घटनाएं मीडिया की सुर्खियाँ बनती रही लेकिन जिला प्रशासन कुंभकरणी नींद से नही जाग सका कि इस चाईनीज़ माझे की बिक्री पर कोई अंकुश लगता पाता!
मोटर साईकिल चलाते समय उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की गर्दन में चाइनीज़ माझा उलझा
जाने से गर्दन कट गई और उसकी तत्काल मौत हो गई! इस घटना की सूचना पर जिले के आला अफसरो ने हालांकि मौके पर मीडिया में यही कहा कि चाईनीज़ माझे की जनपद में बिक्री पर अंकुश लगाए जाने के हरसंभव कार्यवाही होगी लेकिन सप्ताह बीच कार्यवाई के नाम पर पुलिस को ऐसी दुकान नही मिली अब तक जहाँ से चाईनीज़ माझा गली गली नगर नगर तक भरमाण सी लगी है!
वर्तमान समय में चाइनीस माझा जिले के शहर भर में ही नही बल्कि जनपद की सभी तहसीलो के मोहल्लो व गलियों में गुच्छे के रूप में सड़को पर राहगीरो के पैरो में बाईको के पहियों में फंस कर लोगो को लगातार घायल कर रहा है! आखिर इतने बड़े पैमाने पर चाईनीज़ माझे के इंपोर्ट पर रोक नही तो फिर स्थानीय स्तर पर इस पर अंकुश लगा पाना प्रशासन के लिए लोहे के चने चबाने के बराबर माना जा रहा है!
फोटू-गूगल कॉपी/पेस्ट!










