जिलाधिकारी ने पीएचसी कटिया टोला का किया औचक निरीक्षण
!
CRS शाहजहाँपुर-जिलाधिकारी ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कटिया टोला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया! समस्त स्टाफ में उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं दवा वितरण इत्यादि रजिस्टरों का निरीक्षण किया! इस दौरान मौके पर मौजूद मरीजो से उन्होेने वार्ता की तथा तैनात फार्मासिस्ट से दवाईयों के विषय में भी जानकारी ली!
जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह द्वारा प्रतिदिन आने वाले मरीजो की संख्या की जानकारी लेने पर बताया गया कि प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों को पीएचसी पर परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है और आज अब तक 72 मरीजो को ओपीडी मे देखा जा चुका है!
औषधि भण्डारण कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपलब्ध दवाईयों के विषय में जानकारी तो दवा की उपलब्धता एवं वितरण कंप्यूटर में दर्ज न होने पर जिलाधिकारी श्री सिह ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सारा डाटा कंप्यूटर में फीड किया जाए! ड्यूटी पर स्टाफ नर्स एवं तीन एएनएम सहित कुल 04 का स्टॉफ उपस्थित होने तथा टीकाकरण तीन बच्चों का होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी के व्यक्त करते हुए एएनएम को कड़े निर्देश दिए!







